Friday , April 26 2024

आगरा में तिरंगा लेकर निकले पेट्रोलियम मंत्री

dharmendraआगरा। भारत सरकार में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने तिरंगा हाथ में ले कर निकले तो हजारों समर्थकों ने भारत माता की जय का उद्घोष किया। इस दौरान उन्होंने भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। बुद्धवार को भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने तिरंगा झंडे को अपने हाथ में लेकर तिरंगा यात्रा शुरू की। केन्द्रीय मंत्री ने यात्रा में भाग लेने से पहले भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और सरकार के समर्थकों का तांता लगा रहा। बता दें कि भारत में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ने पहले से तिथियों व उसके प्रभारी की घोषणा की थी। इसी में आगरा जनपद के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का नाम तय था, जो समय से कार्यक्रम में शामिल हुये।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com