Friday , April 26 2024

आजम का मोदी पर बड़ा हमला, इशारों-इशारे में बताया रावण

लखनऊ। बिगड़े बोल के कारण राजनीति में अपना एक अलग मुकाम बनाने वाले सपा नेता आजम खां ने रविवार के प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला किया।

आजम खां ने इशारों-इशारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा रावण बता दिया। नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मेरठ में एक चुनावी सभा में कांग्रेस, सपा और बसपा पर कड़ा हमला किया था, आजम ने उसी पर पलट वार किया है।

आजम ने कहा ,‘ वो 131 करोड़ हिंदुस्तानियों का बादशाह है,रावण जलाने लखनऊ जाता है, लेकिन भूल जाता है कि सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है।

’उन्होंने मोदी के कपड़ों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक चाय बेचने वाला इतने महंगे कपड़े कहां से कहां खरीदता है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने दो साल में 80 करोड़ रुपए के कपड़े बनवाए हैं।

इसका मतलब है कि पांच साल में दौ सौ करोड़ के कपड़े सिलवाए जांगे। आजम ने सचाल किया कि पीएम चाय बेचते थे एक मजदूर के बेटे हैं तो इतने महंगे कपड़े खरीदने के पैसे किसने दिए।

उन्होंने कहा कि उन्हें देश को इस बात का जवाब देना होगा। कहा कि देश का बादशाह कहते हैं कि मैं फकीर हूं, झोला उठाकर चला जाऊंगा, लेकिन हम कहते हैं कि जिस झोले में अंबानी, अडानी और माल्या हैं, उसे हम नहीं ले जाने देंगे।

आजम यहीं नहीं रुके, उन्होंने मोदी पर व्यक्तिगत हमलाभी किया। उन्होंने कहा कि जो पत्नी को उसका हक न दे सका, मां को उसका दर्जा नहीं दे सका, वो बेटियों को क्या देगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चुपचाप पाकिस्तान गए। नवाज शरीफ की मां के लिए कश्मीरी शाल ले गए। वो उनके लिए शाल ले गए जो सीमा पर भारतीय जवानों का सिर काट कर ले गए थे। ये कैसा याराना है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com