Saturday , April 27 2024

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भारत में सीख रहें ऑटो, वीडियो की शेयर

नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भारत में इन दिनों कुछ नया सीख रहे हैं।

बुधवार को उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है। क्लार्क भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। उनका यह विडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

विडियो में एक शख्स क्लार्क को ऑटो स्टार्ट करके उसे चलाने का तरीका बता रहा है। सब समझने के बाद क्लार्क बेंगलुरु की सड़क पर ऑटो लेकर निकल पड़ते हैं।

विडियो के साथ क्लार्क ने लिखा कि मैं टुक-टुक चलाने में महारथ हासिल कर रहा हूं। जिस शहर से मेरे सफर की शुरुआत हुई उसमें वापस आकर अच्छा लग रहा है।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com