Saturday , April 27 2024

कर्नाटक मतगणना में भाजपा को लगा झटका, पांच में से 4 सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन आगे

कर्नाटक में लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है। लोकसभा की तीन सीटों – शिवमोगा, बल्लारी और मांड्या और विधानसभा की दो सीटों- रामनगर और जामखंडी पर उपचुनाव शनिवार को हुए थे। इन चुनावों को सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की लोकप्रियता की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। 

अनुमान के मुताबिक, उपचुनावों में 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई और इसके लिए कुल 1,248 मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 

इन पांच सीटों के लिए कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि मुकाबला मुख्यत: कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन और भाजपा के बीच है।

उपचुनाव के नतीजे मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगरप्पा के बेटे मधु बंगरप्पा समेत कई अन्य के भाग्य का फैसला करेंगे। । बता दें मई में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी। 

शिवमोगा लोकसभा सीट से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं रामनगरम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी चुनाव लड़ कही हैं। चुनावों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और भाजपा के बीच है।

वहीं बेल्लारी सीट की अगर बात करें तो यहां कांग्रेस-जेडीएस और भाजपा में मुख्य टक्कर है। 2014 में यह सीट भाजापा ने जीती थी। जहां येदियुरप्पा ने 2014 में जीत दर्ज की थी, वहीं से उनके बेटे भी किस्मत आजमा रहे हैं। मंड्या सीट 2014 में जेडीएस के खाते में आई थी। 

– तीन लोकसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन आगे है। इसके साथ ही दो विधानसभा सीटों से भी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं भाजपा महज एक लोकसभा सीट में आगे है।

– शिवमोगा लेकसभा सीट से चार राउंड के बाद भाजपा के राघवेंद्र जेडीएस के एस. मधु बंगरप्पा से 9665 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– बेल्लारी लेकसभा सीट से छह राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा भाजपा के जे. शान्ता से 1,00,723 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– मंड्या लोकसभा सीट से पांच राउंड के वोटों की गिनती के बाद जेडीएस भाजपा से 1,09,066 वोटों से आगे चल रही है।

– बेल्लारी लेकसभा सीट से पांच राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा भाजपा के जे. शान्ता से 84257 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– बेल्लारी लेकसभा सीट से चार राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा भाजपा के जे. शान्ता से 64000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– शिवमोगा लेकसभा सीट से दूसरे राउंड के बाद जेडीएस के एस. मधु बंगरप्पा भाजपा के राघवेंद्र से 1414 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– जमखंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस के आनंद सिद्धू न्यामगौड़ा 9555 वोटों से आगे चल रहे हैं। बेल्लारी लेकसभा सीट से कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा 64000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं रामानगर विधानसभा सीट से जेडीएस की अनिता कुमारस्वामी 18766  वोटों से आगे चल रही हैं।

– बेल्लारी लेकसभा सीट से तीन राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा भाजपा के जे. शान्ता से 45808 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– शिवमोगा लेकसभा सीट से पहले राउंड के बाद भाजपा के राघवेंद्र जेडीएस के एस. मधु बंगरप्पा से 3906 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– जमखंडी विधानसभा सीट से चार राउंड के बाद कांग्रेस के आनंद सिद्धू न्यामगौड़ा भाजपा के कुलकर्णी श्रीकांत से 7149 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं रामानगर विधानसभा सीट से जेडीएस की अनिता कुमारस्वामी तीन राउंड के बाद भाजपा के एल. चंद्रशेखर से 14813 वोटों से आगे चल रही हैं।

– बेल्लारी लेकसभा सीट से पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा भाजपा के जे. शान्ता से 17480 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– जमखंडी विधानसभा सीट से तीन राउंड के बाद कांग्रेस के आनंद सिद्धू न्यामगौड़ा भाजपा के कुलकर्णी श्रीकांत से 55433 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं रामानगर विधानसभा सीट से जेडीएस की अनिता कुमारस्वामी दो राउंड के बाद भाजपा के एल. चंद्रशेखर से 8430 वोटों से आगे चल रही हैं।

– नतीजों के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। यह तस्वीर मंड्या विधानसभा क्षेत्र की है।

– सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस को सरकार बनाने के बाद से कई उतार चढ़ाव से गुजरना पड़ा। आज आने वाले परिणाम उनके लिए अग्निपरीक्षा जैसे हैं।
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com