Friday , April 26 2024

कश्मीर: गुरेज हिमस्खलन में लापता 4 जवानों के मिले शव

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन में चार और लापता जवानों के शव बरामद हुए हैं जिससे शहीद होने वाले जवानों की संख्या 10 से बढ़कर 14 हो गई।

गौरतलब है कि 25 जनवरी की देर शाम को छह जवान गुरेज सेक्टर पर अपने आर्मी कैम्प पर मौजूद थे तभी तेज बर्फबारी से हिमस्खलन हुआ।

इसमें जवानों का कैंप बर्फ के ढेर में दब गया और उसमें मौजूद छह जवान शहीद हो गए।इससे पहले बुधवार को ही सीमा से सटे इलाके सोनापार में हिमस्खलन से 1 जवान की मौत हो गई थी और 2 जवान लापता हो गए थे।

वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि बुधवार को हिमस्खलन से प्रभावित होने वाले इलाके से 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com