Saturday , April 27 2024

केन्या पहुंचे आईएनएस कोलकाता और आईएनएस आदित्य

neviनई दिल्ली। केन्या के साथ अपने संबंधों की प्रतिबद्धता का निर्वाह करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता और आईएनएस आदित्य तीन दिन की यात्रा पर मोम्बासा पहुंच गए हैं। ये दोनों युद्धपोत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा हैं जो पश्चिमी हिंद महासागर में दो महीने के लिए तैनात किए गए हैं। युद्धपोतों की वर्तमान यात्रा का लक्ष्य भारत और केन्या के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना, मौजूदा मैत्री को सुदृढ़ करना और द्विपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है। इस यात्रा के दौरान युद्धपोत केन्या की रक्षा सेनाओं के साथ व्यावसायिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे, जिसका लक्ष्य सहयोग बढ़ाना और समुद्री आतंकवाद, डकैती के खतरों से निपटने सहित नोसेना कार्रवाइयों की बारीकियों की जानकारी साझा करना है।

व्यावसायिक संवाद के अतिरिक्त बंदरगाह पर अपने प्रवास के दौरान ये युद्धपोत अनेक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे, जिनमें आधिकारिक तौर पर मेल मिलाप और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं। मोम्बासा में प्रवास के दौरान आम लोगों को इन जहाजों को देखने का भी अवसर दिया जाएगा। युद्धपोतों की यात्राएं दोनों देशों के बीच सुदृढ़ नौसैनिक सहयोग का प्रमाण हैं। पिछली बार अक्तूबर, 2014 में भारतीय नौसेना के मुम्बई, तलवार और दीपक युद्धपोतों ने मोम्बासा की यात्रा की थी। वर्तमान यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के देशों के साथ शांतिपूर्वक सहयोग की भारत की नीति के अंतर्गत केन्या के साथ मित्रतापूर्ण संबंधों का विस्तार करना है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com