Friday , April 26 2024

ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम्स में गिरी लिफ्ट, शोर मचाया लेकिन…

दिल्ली में जब भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक चल रही थी उसी दौरान वरिष्ठ बागी नेता यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा नोएडा में आप की रैली में केंद्र-भाजपा को कोस रहे थे। 

इस रैली में आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा से चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया। केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले यशवंत जी ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे अच्छे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा। जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें। केजरीवाल ने दावा किया कि शत्रुघ्न जी चुनाव लड़ रहे हैं। 

उन्होंने इसे खारिज नहीं किया है। यशवंत ने हालांकि केजरीवाल के चुनाव लड़ने के आग्रह का तो जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी तारीफ जरूर की और उन्हें एक प्रकाश पुंज की तरह बताया।

वरुण के शामिल न होने पर भी अटकलें

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से वरुण गांधी, बीएस येदियुरप्पा भी नदारद रहे। येदियुरप्पा परिवार के कार्यक्रम में व्यस्त रहे। हालांकि वरुण की गैरमौजूदगी ने कई तरह की अटकलों को हवा दे दी है। पहले भी दो अहम बैठकों में वह नहीं पहुंचे थे। इससे उनके पार्टी छोड़कर कांग्रेस या किसी अन्य दल में शामिल होने के कयास लग रहे हैं। 
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com