Thursday , May 2 2024

जाति पूछकर उप्र सरकार देती है रोजगार:अमित शाह

saahमऊ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास नहीं चाहती है और नौजवानों से उनकी जाति पूछकर रोजगार देती है।मऊ जिले के रेलवे मैदान में भारतीय समाज पार्टी (भासपा) द्वारा आयोजित अतिदलित अतिपिछडा महापंचायत को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि विकास का रथ उत्तर प्रदेश में आकर अटक गया है। यहां की राज्य सरकार विकास नहीं होने देना चाहती है। केंद्र ने उप्र का बजट एक लाख करोड़ रुपए बढ़ाया। फिर भी प्रदेश सरकार विकास के नाम पर रोड़ा बनी हुई है।भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उप्र की सपा सरकार जाति पूछकर रोजगार देती है। नौजवानों का आवाहन करते हुए श्री शाह ने कहा कि रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। सबका साथ और सबका विकास करना है।उन्होंने कहा कि पूर्वांचल को समृद्ध करने के लिए रोजगार देना है। यहां के का युवा बूढ़े मां-बाप के साथ नहीं रह पाते, जबकि देश के विकास में इन्हीं का पसीना बहा है। श्री शाह ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण केंद्र की योजना का पूरा लाभ उप्र को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यहां भाजपा की सरकार बनवाना आवश्यक है।भासपा के मंच से अमित शाह ने कहा कि भाजपा और भासपा मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को चलाने के लिए एक मुख्यमन्त्री की आवश्यकता होती है लेकिन उप्र में साढे तीन मुख्यमन्त्री हैं, जो प्रदेश को चला रहे है। इनमें एक अखिलेश, दूसरे मुलायम और दो आधा-आधा चाचा हंै, इसके अलावा आधे मुख्यमन्त्री आजम खाँ भी हैं। शाह यहीं नहीं रुके आगे कहा कि चाचा मुख्तार को शामिल करते हैं और भतीजा बाहर का रास्ता दिखाता है। यह भी कहा कि मुख्तार अफजाल को तो बाहर का रास्ता दिखा दिया अतीक और आजम का क्या करोगे ? इस तरह से सपा पूरी पार्टी ही खत्म हो जायेगी।बसपा को भी निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा कि दोनों पार्टियों की स्थिति एक जैसी है। उन्होंने कहा कि मैं सोमनाथ की धरती से आया हूं। यह मंदिर महमूद गजनवी ने तोडा, सुहेलदेव ने सोमनाथ की रक्षा गाजी से किया था। सुहेलदेव ने गाजी को हराया था, महाराजा सुहेलदेव ने धर्म की रक्षा की थी। उप्र को देश का सबसे विकसित प्रदेश बनाना है। लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा को 73 सीटें मिली थी। लोगों का आवाहन किया कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत दें ताकि प्रदेश का पूर्ण विकास हो सके।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com