Saturday , April 27 2024

जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही यूपी सरकार : राजनाथ सिंह

rajnath-singhझांसी। भाजपा ने झांसी में नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अन्तिम दिन केन्दीय गृहमंत्री राजनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। राजनाथ ने अपने सम्बोधन में सरकार से सवालिया अंदाज में कहा कि यूपी में अराजकता का माहौल क्यों है? यहां विकास की सिर्फ बातें क्यों हैं विकास दिखता क्यों नहीं? तंज कसते हुए उन्होने कहा कि आजकल उत्तर प्रदेश प्रश्न प्रदेश बन गया है। हर बात सवालों के आइनें से होकर गुजरती हैं। सरकार से सवाल किय कि यूपी में पुलिस वाले मारे क्यों जा रहे हैं, लूटपाट और भ्रष्टाचार क्यों बढ़ते जा रहे हैं। इन सारी बातों के मूल में यहा है कि सरकार अपने काम-काज के निर्वहन नहीं कर पा रही है। अब प्रदेशवासियों को सरकार के इस कुशासन से छुटकारा पाना होगा

किसानों को क्यों नहीं मिली राहत-

प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों तक राहत क्यों नहीं पहुंच पा रही है, जबकि भारत सरकार ने आपदा से जूझ रहे किसानों के लिए इतना धन दिया, जितना कभी नहीं मिला। सरकार पर सख्त गृहमंत्री ने कहा कि हाईवे पर बलात्कार जैसी घटना पहले कभी नहीं हुई। यूपी में बलात्कार के मामले 161 फीसदी बढ़ गए हैं। मुझे आश्चर्य होता है। भ्रष्टाचार संस्थागत हो गया है।

यूपी में विकास नहीं हो रहा-

राजनाथ ने पूछा आखिर क्या कारण है कि लोकपाल जैसे पद पर नियुक्ति में न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। लंबे अरसे से यूपी में सपा और बसपा की सरकार है। भाजपा सत्ता से दूर रही है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां विकास हो रहा है, लेकिन हमारे उत्तर प्रदेश में प्रगति नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल है। कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से यूपी में कोई ताकत रोक नहीं सकती है।

यूपी ने नहीं लागू की किसान बीमा योजना-

किसान फसल बीमा योजना का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतर बीमा योजना किसानों के लिए शुरू की है लेकिन यूपी सरकार इसे लागू नहीं कर पाई। इसके कारण प्रदेश के किसानों को मुश्किल झेलनी पड़ रही है। यूपी के बहुत सारे गांवों में बिजली ही नहीं पहुंची है। वर्ष 2009 से 2012 तक राज्य सरकार ने मात्र 80 गांवों को बिजली से जोड़ा है। केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद 1364 गांवों को बिजली से जोड़ा गया।

10 साल में विकसित देशों में शामिल हो सकता है भारत-

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का ऐसा माहौल तैयार कर दिया है कि अगले 8 से 10 साल में भारत दुनिया के विकसित देशों की कतार में दिखाई देगा। प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है। हर तबके के विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं शुरू की हैं लेकिन भारत का विकास यूपी के विकास के बिना संभव नहीं है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com