Saturday , April 27 2024

दिल्ली-कानपुर खंड पर चलने वाली 30 रेलगाड़ियां रद्द, 12 के मार्ग बदले

iiiनई दिल्ली। कानपुर के पास बुधवार को हुए सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस हादसे के कारण गुरुवार को भी दिल्ली-कानपुर खंड पर रेल यातायात बाधित रहा। इसके कारण 30 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया जबकि 12 के मार्ग बदले गए।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 29 दिसम्बर को रद्द की गई रेलगाड़ियां हैं 14101/14102 प्रयाग-कानपुर सेंट्रल – प्रयाग एक्सप्रेस, 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12309 राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12417 इलाहाबाद जंक्शन-नई दिल्ली प्रयाग राज एक्सप्रेस, 12275 इलाहाबाद जंक्शन-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, 12004/12003 नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस, 12180/12179 आगरा कैंट-लखनऊ-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13007 हावड़ा-श्रीगंगानगर-उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, 12396 अजमेर-राजेन्द्र नगर जियारत एक्सप्रेस, 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 14123/14124 प्रतापगढ़-कानपुर-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, 12398 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, 12394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली मंडुवाडीह एक्सप्रेस, 12452 नई दिल्ली-कानपुर श्रम शक्ति एक्सप्रेस, 12818 आनंद विहार-हटिया झारखंड एस.जे. एक्सप्रेस, 14164/14114 मेरठ शहर/ देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, 22823 भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12419 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, 12311 हावड़ा-कालका मेल, 12595 गोरखपुर-आनंद विहार हम सफ़र एक्सप्रेस, 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और 12559 मंडुवाडीह-नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को रेलगाड़ी संख्या 15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, 12324 आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा, 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सप्तक्रांति, 14865 वाराणसी-जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस, 19040 मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस, 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 12555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, 12553 बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस और 12420 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस के मार्ग बदले गए।

रेलवे के अनुसार 30 दिसम्बर के लिए 13008 श्रीगंगानगर-हावड़ा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, 12820 आनंद विहार-भुवनेश्वर उड़ीसा सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। 31 दिसम्बर को 13008 श्रीगंगानगर-हावड़ा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस और 12312 कालका-हावड़ा मेल रद्द रहेगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com