Friday , April 26 2024

दिल्ली के राजपथ पर भारत पर्व की शुरुआत, छह दिन चलेगा

du.rajनई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में राजपथ पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को गुब्बारे छोड़कर छह दिन तक चलने वाले भारत पर्व का आगाज किया । देशभर के 17 राज्यों आए कलाकार इस रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इनकी कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए पवेलियन सजाए गए हैं। अलग-अलग राज्यों के खानपान के स्टॉल भी लगाए गए हैं। 18 अगस्त तक चलने वाले भारत पर्व में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब व तेलंगाना इत्यादि राज्य हिस्सा ले रहे हैं लेकिन दिल्ली का कोई भी स्टॉल भारत पर्व में नहीं है। देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाने और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले लोगों को याद करने के इरादे से भारत पर्व की शुरुआत की गई है। इस मौके पर शहरी विकास और सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू, पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने भी हिस्सा लिया।इस मौके पर पर्यटन मंत्री महेश शर्मी ने कहा, “भारत पर्व के मौके पर देश के कोने-कोने से तमाम लोक कलाकार भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे आजादी के 70 साल के जश्न में चार चांद लग गए हैं। बेहतरीन मौसम के बीच भारत पर्व को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है।”

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com