Thursday , May 9 2024

नोटबंदी से माया, ममता जैसे नेताओं के चेहरे का उतरा नूर : अमित शाह

amit-sahशाहजहांपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज शाहजहांपुर में सत्ता परिवर्तन रैली का स्वागत करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश आज कई चक्रव्यूह में फंसा है।

शाह ने प्रदेश की सपा सरकार और पहले की सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कभी बहन जी तो कभी नेताजी और अब अखिलेश जी ने सरकार बना ली है। इसके बाद भी पंद्रह वर्ष से उत्तर प्रदेश में विकास ठहरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा परिवार और जातिवाद की राजनीति करती हैं। यह प्रदेश का विकास किसी हाल में नहीं कर सकतीं। अमित शाह ने कहा कि प्रदेश की जनता दो तिहाई बहमुत देकर भाजपा की सरकार बनाए। हम भरोसा दिलाते हैं कि विकास से कोई कोताही नहीं होगी
अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस को भी निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा प्रदेश पिछड़ गया। BJP उसे सही रास्ते पर ले जाने के लिए दृढ़संकल्प है। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए आवश्यक है कि प्रदेश में BJP की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बने। शाह ने नोटबंदी पर भी विपक्ष पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के लिए विपक्ष लाइनों को मुद्दा बना रहा है। मानो इनका कुछ लुट गया हो। असलियत यह है कि इस फैसले से माया व ममता जैसे नेताओं के चेहरे का नूर ही उतर गया हैं।

कालाधन पर विपक्ष ताने दे रहा था कि सरकार ने क्या किया। हमने देश का काला धन निकालने के लिए नोटबंदी कर दी तो सभी कहते घूम रहे हैं कि यह क्या कर दिया। उन्होंने कहा बीजेपी उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com