Saturday , April 27 2024

बांग्लादेश के 250 नागरिकों की भारत में घुसने की कोशिश नाकाम

bsf-firing_575ce82a2303fअगरतला :

बांग्लादेश अैर भारत के बीच सीमा निर्धारण हो जाने और सीमा विवाद समाप्त हो जाने के बाद भी बंग्लादेश के करीब ढाई सौ नागरिकों ने भारत में अवैधरूप से दाखिल होने का प्रयास किया है। इसके लिए उन्होंने त्रिपुरा की सीमा में हलचल की। मिली जानकारी के अनुसार खोवाई जिला पुलिस को जानकारी मिली कि बड़े पैमाने पर लोगों ने सीमा पार से घुसने का प्रयास किया है।

पुलिस के अधिकारी का कहना था कि इन घुसपैठियों में महिलाओं और बच्चों की संख्या भी थी। बांग्लादेश फाॅरेस्ट गार्डस ने देर रात्रि में चुनारघाट के जंगल की जमीन पर निर्मित लोगों के घरों को ढहाने के बाद इन्हें यहां से हटा दिया। इसके बाद ये लोग भारत की ओर आने लगे। दरअसल चुनारघाट पूर्वी बांग्लादेश स्थित हबीबगंज जिले में स्थित है। हिंदू आदिवासी समुदाय से जुड़े ये लोग भारतीय सीमा के समीप शरण लिए थे।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस सीमा पर बाड़ लगाने और सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता के चलते बांग्लादेश के नागरिक त्रिपुरा के चंपाहोवार गांव में दाखिल नहीं हो पाए। दरअसल गांव अगरतला से 100 किलोमीटर दूर है। सीसुब ने अपनी ओर से कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com