Friday , April 26 2024

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस, बसपा व सपा के छह विधायक

bjpलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में गुरुवार को कांग्रेस, बसपा और प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के छह विधायक समेत कई नेता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सभी नेताओं को भाजपा कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।जिन विधायकों ने आज भाजपा की सदस्यता ली उनमें कांग्रेस के रुदौली (बस्ती) के विधायक संजय प्रताप जायसवाल, बहराइच के नानपारा की विधायक माधुरी वर्मा और खड्डा, कुशीनगर के विधायक विजय दुबे हैं। बसपा से लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी से विधायक बालाप्रसाद अवस्थी और गोरखपुर के चिल्लूपार से विधायक राजेश त्रिपाठी शामिल हैं, जबकि सपा के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर क्षेत्र से विधायक शेर बहादुर सिंह हैं।
इन विधायकों के साथ बहराइच के महसी सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वह नानपारा विधायक माधुरी वर्मा के पति हैं। इस अवसर पर विभिन्न दलों के कई और महत्वपूर्ण नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। आज कुछ और विधायकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी थी लेकिन विभिन्न कारणों से वे नहीं आ सके। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से विधायकों का एक दल से दूसरे में जाने का सिलसिला अब जारी रहेगा।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस समय कांग्रेस, सपा और बसपा में भगदड़ मची हुई हैं। उन्होंने इस दौरान प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com