Saturday , April 27 2024

भूमध्य सागर में डूबे आव्रजकों के 74 शव लीबिया तट पर मिले: रेड क्रीसेंट

त्रिपोली। यूरोप पहुंचने की कोशिश के क्रम में भूमध्य सागर में डूबे आव्रजकों में से 74 के शव बह कर लीबियाई राजधानी के निकट एक तट पर पहुंचे।

रेड क्रीसेंट ने बताया कि राजधानी त्रिपोली से 45 किलोमीटर दूर जाविया के निकट हरशा गांव के निवासियों ने तट पर एक टूटी नौका पाने के बाद आपात सेवाओं को सचेत किया।

इस नौका में शव थे।इसके बाद तट पर दूसरी जगहों पर और भी शव पडे मिले। अंदेशा है कि समुद्र में और भी शव हो सकते हैं।

जाविया रेड क्रीसेंट की तरफ से फेसबुक पर डाली गई तस्वीरों में काले और सफेद बाडी बैग की एक कतार है जो पानी से लगे है।

रेड क्रीसेंट ने कहा, ‘‘हमारे पास शवों को ले जाने के लिए उपयुक्त गाडी या अचिह्नित शवों को दफन करने के लिए कब्रिस्तान नहीं है।” रेड क्रीसेंट ने कहा, ‘‘कुछ शव अब भी तट पर हैं और जिन शवों तक हम नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे अब भी पानी में हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com