Friday , April 26 2024

मंत्रियों को बंटे विभाग, मुख्यमंत्री के पास गृह के साथ 3 दर्जन से अधिक विभाग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिपरिषद के शपथ लेने के तीन दिन बाद बुधवार को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद बुधवार की दोपहर मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल राम नाईक के पास अनुमोदन के लिए भेजी।

राज्यपाल ने इस सूची पर अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह, आवास एवं शहरी आवास सहित तीन दर्जन से अधिक विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को अन्य विभागों के साथ लोक निर्माण विभाग और दूसरे उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा के साथ तीन अन्य विभाग सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ : गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, नर्विाचन, संस्थागत वत्ति, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : लोक निर्माण विभाग, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा : माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानक्सि, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com