Friday , April 26 2024

मुलायम ने पीएम मोदी को कहा झूठा बादशाह

जौनपुर। यूपी विधानसभा के चुनाव में तीसरी बार चुनावी सभा में उतरे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा बादशाह बताया है। वह रविवार को जौनपुर के मल्हनी के कोल्हालगंज बाजार में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार में उतरे मुलायम सिंह यादव जौनपुर में फार्म में दिखे। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पक्ष में चुनावी सभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश तथा प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने हर जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। सपा के सभी प्रत्याशियों को जिता देना। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ठगी करने के साथ झूठ बोलकर सरकार बनाई है। इस मौके पर मुलायम सिंह ने झूठे बादशाह के झांसे में न पड़कर सपा को वोट देने की बात कही।

मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी बनाने के लिए अकेला निकला था। 11 महीने बाद 92 में पार्टी बनी और सरकार भी बन गई। मां-बहनों के साथ हो रहे जुल्म को रोकने के लिए पार्टी बनाई थी। समाजवादी पार्टी ने हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है। समाजवादी पार्टी की कथनी करनी में फर्क नहीं है। जहाँ अन्याय होगा, वहां पार्टी सामना करेगी। पार्टी ने अपने शासनकाल में सभी सरकारी नौकरी में महिलाओं की संख्या बढ़ाई। हमने पढ़ाई-दवाई मुफ़्त की। किसानों-गरीबों को कर्ज में छूट दिया। 18 साल के उम्र वालों को वोट देने का अधिकार दिलाया, पहले 21 साल था, जिससे नौकरी में फायदा मिला। 

सपा संरक्षक ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में महंगाई को रोक लगाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। जितनी नौकरी सपा ने दी किसी ने नहीं दी। मोदी सरकार ने ठग कर व झूठ बोलकर सरकार बनाई है। मुलायम ने महिलाओं को मतदान के बाद रसोई का चूल्हा जलाने की बात कही। कहा, आप चाहेंगे तभी सरकार बनेगी। मैं सिर्फ महात्मा गांधी, लोहिया, सरदार की याद दिलाने आया हूँ। आप चाहें तो सरकार बनेगी, नहीं चाहेंगे तो नहीं बनेगी। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पिछले घटनाक्रम में जो कुछ भी हुआ, अब वैसा कुछ नहीं है। सब कुछ ठीक है और अब सपा दोबारा सरकार बनाएगी।

हिंदू-मुसलमान हसीना की दो आंख जैस :

वहीं आजम खान काफी आक्रामक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान एक हसीना की दो आँख की तरह हैं। अगर एक आँख नहीं रही तो हसीना कानी हो जाती है। आजम बोले, हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए। गांधी के हत्यारों से लड़ना है। आजम ने पीएम मोदी पर हमला बोला और कहा कि जिसके साथ सात फेरे किए, वो उसके नहीं हुए। नरेंद्र मोदी अब गरीबों की हिमायत करने का दिखावा कर रहे हैं। आजम ने कहा कि जो अपनी पत्नी को घर नहीं दे सका, वो देश की बेटियों की क्या रक्षा करेगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com