Saturday , April 27 2024

यौन शोषण मामलें में निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन बीएस तोमर गिरफ्तार

1_1473160413रांची। जयपुर के निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ बीएस तोमर को रांची पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उन्हें जयपुर के मोती डूंगरी थाने में रखा गया है। रांची से सदर इंस्पेक्टर भोला प्रसाद सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर भारती जयपुर गए हैं। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर तोमर को पुलिस रांची लेकर आएगी।

निम्स चेयरमैन के खिलाफ रांची के चुटिया थाने में यौन शोषण का मामला 6 फरवरी 2015 को दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी था। गिरफ्तारी से बचने के लिए चेयरमैन अक्सर विदेश भागे फिर रहे थे। रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी तोमर जयपुर आ गए हैं। उन्होंने यहां से पुलिस की एक टीम भेजी और वो अरेस्ट कर लिए गए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com