Friday , April 26 2024

लखनऊ के पूर्व मेयर डा. अखिलेस दास का निधन

लखनऊ। कांग्रेस के वरष्ठि नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश दास गुप्ता का बुधवार को हार्टअटैक से निधन हो गया। डा. दास को सुबह सीने में तेज दर्द हुआ और इसके पहले कि उन्हें उपचार मिल पाता उनका घर पर ही निधन हो गया। डा. दास के निधन की खबर फैलते ही उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर नेताओं और अफसरों का तांता लग गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कांग्रेस व अन्य दलों के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के पुत्र डॉ. अखिलेश दास खेल प्रशासक और शक्षिाविद के तौर भी जाने जाते थे।

लखनऊ के मेयर के तौर पर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले डॉ. दास लखनऊ में स्थापित बाबू बनारसी दास वश्विवद्यिालय के चांसलर और भारतीय बैंडमिंटन एकेडमी के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा भी उन्होंने इंजीनियरिंग, मेडिकल व प्रबंधन से संबंधित कई शक्षिण संस्थाओं की स्थापना की। तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे डॉ. दास यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी 2017 में कांग्रेस में वापस आ गए थे। कांग्रेस से ही उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी।

डा. दास का राजनीतिक सफर 12 मई 1993 शुरू हुआ। इस तारीख से 30 नवंबर 1995 तक वह लखनऊ के मेयर रहे थे। फिर 26 नवंबर 1996 से 25 नवंबर 2014 तक वह राज्यसभा के सांसद रहे, जिसमें 2008 से 2014 तक वे बसपा से राज्यसभा सांसद रहे। डॉ. मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में वर्ष 2006-2008 तक वह इस्पात राज्यमंत्री के पद पर रहे। बसपा में राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी रहे। 2014 में बसपा से राज्यसभा का टिकट न मिलने से नाराज अखिलेश ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने मायावती पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया था।

उज्ञ. दास के निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर पहुंचने वालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित कई दिग्गज नेता शामिल हैं। डा. अखिलेश दास के आकस्मिक निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और प्रदेश के दिग्गज नोताओं ने गहरा शोक जताया है। मोदी ने ट्वीट का कहा कि डा. को हमेश उनके अच्छे कामों के लिए याद किया जाता रहेगा। मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश दास के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए अपने शेक संदेश में दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी सत्यदेव त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उत्तर प्रदेशगुलाम नबी आजाद नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

राज बब्बर ने कहा कि अखिलेश दायस अत्यंत मिलनसार और कार्यकर्ताओं की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सकता है। हमें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने बहुत कम उम्र में बहुत काम किया है। कोई उन्हें भूल नहीं पाएगा। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अखिलेश दास का कद और पद बहुत बड़ा था। ये कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा कि वह बाबू बनारसी दास युनिर्वसिटी के चेयरमैन थे। उन्होंने लखनऊ मेयर के रूप में काफी सराहनीय कार्य किये। उनके निधन से समाज को जो क्षति हुयी है वह अपूर्णनीय है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com