Saturday , April 27 2024

लखनऊ में रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका

unnamed (6)लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खोयी सियासी जमीन वापस पाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने गांधी परिवार की बेटी प्रियंका वाड्रा को मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है। इसी सिलसिले में प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ में इसी माह की 29 तारीख को रैली को संबोधित करेंगी। लखनऊ की इस रैली में प्रियंका लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। गौरतलब हो कि अभी तक प्रियंका सिर्फ रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर तक ही प्रचार करती थीं। लेकिन इस नए प्लान के तहत वे प्रदेश के महत्वपूर्ण विधान सभा में कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने लखनऊ में अपने प्रथम आगमन पर पत्रकारों के समक्ष भी कहा था कि अभी तो हम आये हैं आगे जरूरत पड़ी तो प्रियंका भी आयेंगी।

29 जुलाई को लखनऊ में होने वाली रैली में प्रियंका के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और तमाम अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे। गांधी परिवार से आज भी लोगों का लगाव है और अगर प्रियंका प्रचार का कमान संभालती हैं तो निश्चित रूप से उसे आगामी विधान सभा चुनाव में उसे फायदा होगा। प्रशान्त किशोर पहले से ही प्रियंका को उत्तर प्रदेश में सक्रिय करने को शीर्ष नेतृत्व से कह चुके थे।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अपने चुनाव प्रचार का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगी। इस रैली में करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। सोनिया के साथ इस रैली में प्रियंका, राहुल, शीला राज बब्बर और नेता भी मौजूद रहेंगे।  सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर ने प्रियंका की रैली का पूरा खाका तैयार किया है। जिसके मुताबिक ही प्रियंका अपनी रैली करेंगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com