Saturday , April 27 2024

लाठीचार्ज और वाटर कैनन के बीच भाजपाइयों का हल्ला बोल, विधानसभा का किया घेराव

bppलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश सरकार के खिलाफ विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का प्रयोग किया। लाठीचार्ज में सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में बुधवार को विधानसभा पर अवध प्रान्त के कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल कार्यक्रम था। बुधवार को जब भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने विधानसभा के सामने पहुँचे तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शन में भाजपा के कई सांसद और विधायकों ने भी शिरकत की। विधानसभा पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है और वहां पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। भीड़ को रोकना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है।

भाजपा के विधानसभा घेराव की वजह से शहर में पीजीआई से लेकर जानकीपुरम तक और राजाजीपुरम से लेकर चिनहट तक लम्बा जाम लग गया। जिसकी वजह से ऑफिस जाने वाले को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रदर्शन की वजह से निपटने के लिए शहर की ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही योजना बनाई थी लेकिन भीड़ के आगे उसकी एक न चली और शहर में जाम लग गया। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या,प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह,लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश और लखनऊ नगर उपाध्यक्ष सुनील यादव भी शामिल हैं।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com