Saturday , April 27 2024

लोकदल पार्टी के स्टार प्रचारकों में मुलायम सिंह प्रमुख

लखनऊ। लोकदल ने सपा के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद मुलायम सिंह यादव को अपना प्रमुख चुनाव प्रचारक बनाने का ऐलान किया है। पार्टी ने शुक्रवार को जिन 14 स्टार प्रचारकों का नाम घोषित किया है उनमें तीन अभिनेता शामिल है। यह जानकारी देते हुए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एसपीकुशवाहा ने शुक्रवार को दी। कुशवाहा के अनुसार मुलायम सिंह यादव, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एसपी कुशवाहा, अभिनेता राजपाल यादव, अभिनेता एहसान खान, अभिनेता मकरनदेश पाण्डेय, सतीश मौर्या, संदीप सिंह तोमर ,हाजीगुफरान अली, कुलदीप यादव, नागेश्वर पाण्डेय, जयराम पाण्डेय, अखिलेशकुमार सिंह तथा देवानन्द शामिल है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com