Friday , April 26 2024

विजय मिश्रा की पत्नी सहित भदोही के सात नेता सपा से बाहर

लखनऊ। विधायक विजय मिश्रा के बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ने और उनके समर्थन में स्थानीय सपा नेताओं के आने नाराज सपा अध्यक्ष ने भदोही की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी।

सपा नेतृत्व ने विजय मिश्रा की पत्नी सहित सात लोगों को पार्टी से निकालने के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी के अधीन 16 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी कार्य करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने के आरोप में विधायक विजय मिश्रा की एमएलसी पत्नी रामलली मिश्रा सहित सात लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

चौधरी ने बताया इसके अलावा ब्लाक प्रमुख ज्ञानपुर मनीष मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती काजल यादव, ब्लाक प्रमुख डीघ श्रीमती नीता स्वर्णकार, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रीना सोनकर, जिला महासचिव समाजवादी पार्टी राजितराम यादव और अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर कल्लूराम यादव को बर्खास्त किया गया है।

चौधरी के अनुसार दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भदोही जिला कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी को छोड़कर, तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव संचालन, प्रबंधन एवं पार्टी संगठन की दृष्टि से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी और संयोजक ओम प्रकाश यादव के साथ 16 सदस्यों की चुनाव संचालन समिति गठित कर दी गई है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com