Friday , April 26 2024

विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना को नगर निगम लखनऊ में PRO का पद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी की मुलाकात के चंद घंटे बाद ही सरकारी मशीनरी से गति पकड़ ली। लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी उनके आवास पर पहुंचे और शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय चले गए। इसके कुछ देर बाद ही कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में जनसंपर्क अधिकारी का पद प्रदान किया गया है। 

स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में केंद्रीयकृत सेवा के तहत नौकरी का प्रावधान किया गया। कल ही लखनऊ के मेयर संयुक्ता भाटिया ने उनको नौकरी का आश्वासन दिया था। इसके बाद आज उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कल्पना तिवारी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट कराई।

मुख्यमंत्री ने विवेक तिवारी की घटना को अत्यन्त दु:खद बताते हुए उनकी पत्नी, बच्चों तथा अन्य शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद कहा कि इस जघन्य कृत्य के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com