Wednesday , May 8 2024

सपा, कांग्रेस बसपा ने प्रदेश को पीछे ढकेल कर दिया है: अमित शाह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन तीनों ने पिछले सालों में अपनी तुष्टीकरण की नीति के चलते प्रदेश को विकास के नाम पर काफी पीछे ढकेल दिया है।

वर्तमान में सपा सरकार में कानून व्यवस्था अत्यन्त खराब है जिसके डर से कांग्रेस से गठबन्धन किया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक ने देश को लूटा तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा है। अब दोनों मिलकर प्रदेश को लूटने की कोशिश में हैं किन्तु प्रदेश की जनता इनके बहकावें में आने वाली नहीं है और वह प्रदेश में परिवर्तन लाने को तैयार है।

श्री शाह शनिवार को मथुरा में चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मथुरा की भारतीय संस्कृति यमुना और यहां के भगवान श्रीकृष्ण के नाम का दुनिया में जाना जाता रहा है किन्तु अब मथुरा के लोग इसे रामवृक्ष यादव के नाम से जानने लगे हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मोदी से पूंछा कि अच्छे दिन कब आएंगे। इसका उत्तर देते हुए अमितशाह ने कहा कि अखिलेश जब आप सत्ता से बाहर जाएंगे उसी दिन ही लोगों के अच्छे दिन अपने आप आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जो अभी असुरक्षा और भय के वातावरण में जी रही है वह भाजपा सरकार के आने पर अपने को सुरक्षित महसूस करने लगेगी। महिलाएं भी अपने को सुरक्षित महसूस करने लगेंगी।
उन्होंने किसानों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर लघु एवं सीमान्त किसानों के ऋण केब्याज को माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में किसानों केा फसली ऋण को ब्याज मुक्त दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों केखुशहाली के लिए रोड़ मैप तैयार कर लिया है जिसे पूरी तत्परता से क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का चुनाव केवल विधायक चुनने या फिर मुख्यमंत्री को बदलने का चुनाव मात्र नहीं है।

यह चुनाव प्रदेश के भाग्य को बदलने के लिए और उसके लिए परिवर्तन लाने के लिए हो रहा है जिसके प्रदेश जागरुक मतदाता तैयार है और उसे मतदान के दिन का इन्तजार है। मतदान के बाद सभी विपक्षी दलों को उनके मौजूदा स्थिति का एहसास हो जाएगा।
.
केंद्र के पैसे से हुआ सपा नेताओं का विकास
 प्रदेश की अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार जो पैसा प्रदेश के विकास के लिए दे रही है वह जनता तक नहीं पहुंचा रहा है। शाह ने मंच से पूछा कि आप लोग जानना चाहेंगे कि वह पैसा कहां गया। उन्होंने कहा कि यह पता लगान बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि आपलोग अपने स्थानीय सपा नेताओं पर निगाह डालिये। पांच साल पहले जो छोटे से मकान में रह रहे थे, अब चार मंजिला मकान के मालिक बन गए हैं। पांच साल पहले जो दो पहिया पर चल रहे थे, आज उनके घर पर फार्चुनर खड़ी है। अब समझ गए कि केंद्र का पैसा कहो जा रहा है। इससे प्रदेश का नहीं स नेताओं का विकास हो रहा है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com