Thursday , May 2 2024

सपा ने 7 सीटों पर प्रत्याशी बदले

shivलखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने पहले से घोषित 7 प्रत्याशियों के नामों में परिवर्तन किया है। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को नई सूची जारी किया।

पार्टी ने बताया कि पूर्व के नामों में बदलाव किए गए हैं। अमापुर से वीरेंद्र सोलंकी के स्थान पर राहुल पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है।बिलग्राम मल्लावां से सुभाष पाल के स्थान पर अनीस मंसूरी सपा प्रत्याशी होंगे।

तिलोई से मयंकेश्वर शरण के स्थान पर जैनुल हसन को प्रत्याशी बनाया गया है। जगदीशपुर से अजीत प्रसाद के स्थान पर विमलेश सरोज, माधवगढ़ से लाखन सिंह कुशवाहा की जगह अब आरपी निरंजन सपा प्रत्याशी होंगे।

कालपी से विष्णुपाल सिंह के स्थान पर अब पार्टी ने अनूप कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। खागा से ओम प्रकाश गिहार के स्थान पर विनोद पासी प्रत्याशी होंगे।

कुछ प्रत्याशियों को क्षेत्र में प्रदर्शन के आधार पर हटाया गया है। कुछ प्रत्याशियों के संबंध में पता चला था कि वे विरोधी पार्टियों के संपर्क में हैं इसलिए नए प्रत्याशी को जगह दिया गया है।

इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को 23 प्रत्याशियों की सूची जारी किया था। जिसमें 7 प्रत्याशियों का टिकट काटकर नए चेहरों को जगह दी। पार्टी अब तक 195 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी उन्हीं नेताओं को चुनाव मैदान में उतारेगी जिनकी छवि साफ व स्वच्छ होगी। और जिसमें चुनाव जीतने का माद्दा हो।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com