Friday , April 26 2024

समाजवादी पार्टी का कोष संभालेंगे संजय सेठ

download (2)लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है। 45 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में बेनी प्रसाद वर्मा और अमर सिंह को भी शामिल किया गया है, जबकि संजय सेठ को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अलावा मो. आजम खां, रविप्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, विशम्भर प्रसाद निषाद, सुरेन्द्र नागर को महासचिव बनाया गया है। जबकि प्रो. रामगोपाल यादव को महासचिव के साथ प्रवक्ता पद की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। किरनमय नन्दा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। साथ ही अब तक कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे चन्द्रपाल सिंह यादव को हटा कर उनकी जगह संजय सेठ को यह जिम्मेदारी दी गयी है। इनके अलावा सचिव पद की जिम्मेदारी रामपूजन पटेल, अवधेश प्रसाद, जो एण्टोनी, डॉ. मधु गुप्ता, कमाल अख्तर को जिम्मेदारी दी गयी है। इनके अलावा रामपूजन पटेल, अवधेश प्रसाद जो एण्टोनी डॉ. मधु गुप्ता कमाल अख्तर बेनी प्रसाद वर्मा अमर सिंह कुंवर रेवती रमण सिंह रामजी लाल सुमन, माता प्रसाद पाण्डेय शिवपाल सिंह अहमद हसन, जया बच्चन बलराम यादव अम्बिका चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, राजा अरिदमन सिंह, ऊषा वर्मा, शरद बी पित्ती, बाबू दर्शन सिंह यादव, नीरज शेखर राजीव राय नरेन्द्र भाटी जावेद अली खान, संतोष द्विवेदी, विनोद सविता नवाब सिंह नायक जगदीप सिंह यादव जयप्रकाश नारायण यादव, कल्याण जैन दलजीत सिंह गोराया, बेलजी भाई नकुम, मौलाना यासीन उस्मानी, बी जगदीश यादव, सुदीप रंजन सेन तथा सुदर्शन प्रधान को सदस्य नामित किया गया है। साथ ही नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व में सचिव रहे राजेश दीक्षित तथा कार्यकारिणी सदस्य जावेद आब्दी को उनके पद से हटा दिया गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com