Friday , April 26 2024

सुल्तानपुर से सपा विधायक पर हत्या का आरोप

लखनऊ। सुल्तानपुर के समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक अरुण वर्मा पर हत्या का आरोप लगा है।

एक लड़की ने अरुण वर्मा के खिलाफ गैंग रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। रविवार को उस लड़की का शव मिला है। लड़की के परिजनों ने विधायक पर लड़की की हत्या करने का आरोप लगाया है।

सुल्तानपुर पुलिस के प्रमुख पवन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर विधायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की शनिवार की शाम को घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापस लौट कर नहीं आई।

परिजनों के साथ पुलिस ने भी रात में लड़की की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह लड़की का शव पंचायत की इमारत के पास मिला। लड़की के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की करीब दो साल की बेटी भी है।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com