Friday , April 26 2024

हथुआ राज की महारानी दुर्गेश्वरी शाही का निधन

nidhanपटना। बिहार के हथुआ राज की महारानी दुर्गेश्वरी देवी का आज 86 वर्ष की उम्र में पटना में निधन हो गया । दुर्गेश्वरी देवी ने अपने पति की मौत के बाद हथुआ ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री और पल्लवी अन्तर्राष्ट्रीय होसपीटेलटी चैन को दुबारा संगठित किया । उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से प्रारम्भिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा मगद्य विध्वविद्यालय से प्राप्त किया था। दुर्गेश्वरी शाही एक समाजिक कार्यकर्ता थी। कई ट्रस्टों और संगठनों को संचालन करने वाली दिवगंत दुर्गेश्वरी शाही ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए भी खूब काम किया था। वह अपने पीछे बेटे महाराजा मिगेद्र शाही को विरासत के रूप में छोड़ गयी है। उसका अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आज देर शाम किया गया। उनके निधन पर केंद्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हथुआ राज की महारानी दुर्गेश्वरी शाही के निधन की दुखद खबर है। हथुआ राज की महारानी दुर्गेश्वरी शाही जी का निधन हो गया । प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। वो नवादा की बेटी थी। उन्होंने कहा कि 1969 में हथुआ महाराज गोपेश्वर शाही के निधन के बाद भी महारानी ने स्टेट के श्राजधर्मश् को कभी झुकने नहीं दिया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com