दो मुस्लिम युवकों ने हिंदू किशोरी अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

फतेहपुर-बाराबंकी। थाना मो0पुर खाला क्षेत्र में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक हिन्दू युवती के साथ दो मुस्लिम युवकों ने अपहरण करने के बाद रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। और फिर देर रात युवती को आरोपियों के परिजनों द्वारा घर के पास छोड़कर फरार हो गये। परिजनों का आरोप है पुलिस को आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की नामजद तहरीर दी थी। गौरतलब है पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय तहरीर बदलकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूक्ष्म धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले को रफा-दफा करने में लगे हुए हैं।

 मामला थाना मो0पुर खाला क्षेत्र के एक गांव में बीते दस जुलाई दोपहर करीब दो बजे एक 16 वर्षीय युवती गांव के बाहर खेतों में शौच के लिए गई थी। उसी समय वहां छिपे गांव के ही रहने वाले दो सगे भाई तालिब और अन्नु युवती को जबरन बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया, कि पहले दोनों आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं दबंगई की इंतिहा तब हो गई जब आरोपियों की मां व बहन देर रात करीब 11 बजे उसके घर के पास छोड़कर चले गए । बेसुध युवती किसी तरह अपने घर पहुंची जहां पर उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए। परिजनों ने जब उससे पूछा तो पीड़िता ने पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन न्याय की आस लेकर थाने ले गए जहां पर  आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी। गौर तलब है मो0पुर खाला पुलिस ने शिकायत के बावजूद नामजद आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय तहरीर बदलकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 137(2)  बहला-फुसलाकर भाग ले जाने के तहत मामला दर्जकर मामले को दबाने में जुटी हुई है। परिजनों का गंभीर आरोप है कि पुलिस ने ना तो अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं लगाई और ना ही तत्काल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। वही पीड़िता के भाई ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से कर मामले की निष्पक्ष मांग की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि अगर युवती से जुड़े गंभीर मामले में आरोपितों के खिलाफ दंडात्मक करवाई नहीं की गई। तो लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पहुंचकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे।

Related Articles

Back to top button