दिल्ली| सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। सीजेपी ने दावा किया कि सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया था, वहीं नड्डा का कहना है कि प्रस्ताव प्रदर्शनकारियों की ओर से आया था। काक्रोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दोनों ने ही एक्स पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। सौरव का कहना है कि नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है और प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक बातचीत का कोई आधिकारिक नतीजा सामने नहीं आया है।



