पूर्व प्रभारी मंत्री मोती सिंह का  कुशीनगर में हुआ स्वागत |

कसया, कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के पूर्व प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह का बुद्ध स्थली कुशीनगर में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा गगनभेदी नारे के साथ भव्य स्वागत किया गया।

गुरुवार को दोपहर बाद पूर्व प्रभारी मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री सिंह कुशीनगर पहुंचे। जहां उनका स्वागत पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में फूल मालाओं से किया गया। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सबके विकास के लिए कार्य कर रही है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बदौलत तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनका कुशल क्षेम पूछा और आपसी चर्चा के पश्चात अपने मधुबनी बिहार के लिए निकल गए। इस दौरान दिवेंदु मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार मल्ल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button