हाटा (कुशीनगर) स्थानीय कोतवाली के गांव डुमरी स्वांगीपट्टी में स्थित आरआरसी सेंटर में बीती रात अज्ञात चोरों ने सफाई व्यवस्था में प्रयोग होने वाले महत्वपूर्ण सामानों को चुरा ले गये। जिससे गांव में भय का माहौल व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा आरआरसी सेंटर में पानी का मोटर,पानी की टंकी, ठेला,तगाड़ी,प्लास्टिक की कुर्सियां,सफाई कार्य में प्रयोग होने वाले टूल्स किट सहित अन्य सामान चुरा ले गये। इसकी जानकारी आज प्रातः जब लोग आरआरसी सेंटर पर पहुंचे तो सामान गायब मिला। इसकी जानकारी प्रधान व पुलिस को दी गयी। ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता ने बताया कि आरआरसी सेंटर गांव में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। लेकिन चोरी की घटना के बाद कार्य प्रभावित हो रहा है तथा गांव में भय का माहौल है। घटना की जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।



