जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा ने बनारस में जबरन भूमि अधिग्रहण के ख़िलाफ़ जारी किसान आंदोलन को दिया समर्थन

20 अगस्त को चौरी चौरा, गोरखपुर से शुरू हुई जस्टिस मोर्चा की जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा अपने 26वें दिन बाबतपुर से निकलकर जौनपुर ज़िले में प्रवेश कर त्रिलोचन तक पहुँची। Gen Z यात्रियों ने चनौली गाँव में पहुंचकर काशी द्वार योजना के तहत किसानों की भूमि के जबरन अधिग्रहण किये जाने के विरोध में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा में शामिल युवाओं ने कहा कि विकास के नाम पर किसानों की ज़मीन उनकी सहमति और उचित मुआवज़े के बिना छीनी नहीं जा सकती। किसानों की ज़मीन, रोज़गार और सम्मान की लड़ाई युवाओं के भविष्य की लड़ाई से जुड़ी हुई है। जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा शिक्षा और रोज़गार के सवालों के साथ-साथ किसानों, मज़दूरों और आम लोगों के अधिकारों की आवाज़ को भी मजबूती से उठा रही है।

चनौली में किसानों से संवाद करते हुए यात्रा के सदस्यों ने कहा कि सरकार को आंदोलनरत किसानों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ बातचीत करनी चाहिए और जबरन भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पर रोक लगानी चाहिए नहीं तो आगामी चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह ही बनारस के किसान भाजपा को करारा जवाब देंगे।

जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया, बढ़ती बेरोज़गारी और युवाओं के लिए अवसरों की कमी के सवालों को लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुँचेगी

Related Articles

Back to top button