इजरायल में भलुही के युवक की मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरहाल

मथौली बाजार(कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश यादव की इजरायल में मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब दस बजे उनकी कंपनी के एक व्यक्ति ने फोन पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

दिनेश यादव इजरायल की मैजिक पावर कंपनी में शटरिंग का काम करते थे। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी और चार बच्चे हैं।

दिनेश अपने पीछे पत्नी विजय लक्ष्मी के अलावा चार बच्चे चंदा (20), निधि (18), संजना और 10 वर्षीय सिकन्दर छोड़ गए हैं। परिवार अब उनके शव के भारत आने का इंतजार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button