सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट का प्रयास,

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की हथौंधा चौकी अंतर्गत कोटवा सड़क पर किराए की दुकान चला रहे सर्राफा व्यापारी के साथ लूट का प्रयास किया गया।व्यापारी अपनी दुकान बंद कर शाम को अपने घर गांव थौरथिया जा रहा था,तभी मोहम्मदपुर के निकट गोरवा गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने व्यापारी पर फायरिंग कर दी और गहनों से भरा बैग छीनने की कोशिश की।

व्यापारी के शोर मचाने पर बदमाश बैग छीनने में नाकाम रहे और मौके से भाग गए। व्यापारी ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पीआरवी और रामसनेही घाट पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी श्याम रस्तोगी हैं। दो लड़कों ने उन्हें रोककर फायरिंग की और बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन बैग छीन नहीं पाए। बैग पूरी तरह सुरक्षित है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button