सिसवा गोपाल गांव के पास नाले में दिखा विशाल मगरमच्छ , ग्रामीण खौफजदा

कुशीनगर । जिले की खड्डा तहसील  के सिसवा गोपाल गांव के समीप स्थित पोखरे की बगल में प्रवाहित होने वाले नाले में  एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण खौफजदा हो चलें हैं । जसनकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर संबंधित इलाके के वन क्षेत्राधिकारी अमित तिवारी ने अपने सहयोगियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया है। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी शुरू कर दी है।

वन विभाग की ओर से  ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नाले और पोखरे के आसपास जाने से बचें, मगरमच्छ से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा बच्चों को अकेले उस क्षेत्र में न जाने दें। साथ ही यदि कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे , तो तुरंत वन विभाग या वन क्षेत्राधिकारी  को सूचना दें। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है और स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button