NEET पेपर लीक के बीच वायरल हुआ MCAT मॉडल, भारतीय इंफ्लुएंसर ने बताई बड़ी वजह

भारत में NEET परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद छात्रों का भारी प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन इस बीच अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय इंन्फ्लुएंसर ने बताया है कि आखिर अमेरिका में मेडिकल एग्जाम का पेपर क्यों लीक नहीं होते। जैसे भारत में NEET है उसी तरह अमेरिका में MCAT है। MCAT का फुल फॉर्म है Medical College Admission Test। ये पेपर पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होता है और साल में कई तारीखों पर होता है।

इस दौरान सभी छात्रों को अलग-अलग प्रश्न सेट मिलते हैं। जबकि इसके विपरीत NEET एक ही दिन पेन-पेपर से होने वाला ऑफलाइन मोड पर होता है जिससे भारी मात्रा में प्रश्न पत्र छापे जाते हैं और ट्रांसपोर्ट किए जाते हैं जिससे लीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। भारतीय इंन्फ्लुएंसर सारिका ने बताया है कि ये एक बहुत बड़ी वजह है कि अमेरिका में कभी सुनने को नहीं मिलता कि प्रश्न पत्र लीक हो गये हैं।

Related Articles

Back to top button