हलिया, (मीरजापुर)। ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग के रतेह चौराहा पर सोमवार की दोपहर सवारियों को लेकर जा रही बस का स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई जिससे बस सवार यात्री घायल हो गए ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव से सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही बस का स्टीयरिंग फेल हो गया जिससे बस चालक मड़वा गांव निवासी रामविलास बस को संभाल नहीं पाया और बस असंतुलित होकर हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर रतेह चौराहे के पास सड़क किनारे पलट गई।हादसे में बस में सवार कई यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल यात्री बस से निकलकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।



