थाइलैंड के नौवें महाराजा की पुण्यतिथि पर भिक्षुओं ने किया शांति पाठ

कसया, कुशीनगर। बुद्ध स्थली स्थित थाई मन्दिर परिसर में थाईलैंड के नौवें महाराजा दिवंगत भूमिबोल अदुलयदेज रामा नौवें की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस उपलक्ष्य में भिक्षुओं ने शांति पाठ किया। तथागत बुद्ध का विशेष पूजन विधि विधान से भिक्षुओं ने किया और चीवर चढ़ा कर विश्व शांति की कामना की। थाई मन्दिर के मुख्य भन्ते डॉ पी सोम पोंग के निर्देशन में भन्ते पी सों क्रान, भन्ते पी डॉ किती फान, पी महानात, पी जुट, फ्रा  किजाश्रो, माता जी सुजाता, माता जी ललिता सहित बौद्ध भिक्षुओं ने महापरिनिर्वाण मन्दिर एवं मुकुट बंधन चैत्य (रामा भार स्तूप) परिसर में जाकर तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजन किया। इसके पश्चात थाई मंदिर के परिसर में मुख्य मंदिर और स्तूप के समक्ष थाई परम्परा के अनुसार पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर मॉनेस्ट्री के अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम शर्मा, सूरज यादव, विवेक गोंड आदि सहित उपासक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button