बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हाटा(कुशीनगर) | स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर भड़कुलवा चौराहे के पास बस की चपेट मे आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के मुजहना हेतिम निवासी रामाश्रय सिंह उम्र 55 जो किसी काम के लिए भडकुलवा चौराहे पर गये हुए थे सड़क को पार करते समय हाटा से कसया की तरफ जा रही बस की चपेट में आ गये और घटना स्थल पर उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी।

Related Articles

Back to top button