एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनी 7 वीं की छात्रा ने संभाली कमान

कसया, कुशीनगर। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन नारी शक्ति अभियान 0.6 के तहत नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बेलवा पलकधारी की कक्षा 7 की एक छात्रा सफ़ीना एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनी।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेन्द्र शाही ने बताया कि छात्रा सफ़ीना ने विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापिका छात्रा ने प्रार्थना सभा, कक्षाओं का निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और अनुशासन की जिम्मेदारी संभाली। यह पहल पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। श्री शाही ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित होती है। मौके पर शिक्षकों ने शिक्षिका अनीता साहनी, कमलेश कुमार कुशवाहा, ओंकार सैनी, शिक्षामित्र अमिता सिंह, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद ने छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button