
लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं वहीँ इंडिया अलायन्स सीट बटवारें की पहली बैठक आज दिल्ली में रखी गयी है। दोनों पार्टीियों ने अपने पैनल बना दिए हैं वहीं सीटों को लेकर लिस्ट भी तैयार है। चर्चा दिल्ली में होनी है।
यूपी चुनाव 2027 से पहले गठबंधन प्रत्याशियों के नामों की होगी। समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपने पैनल के चार नाम घोषित किये।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया (INDIA) गठबंधन के सहयोगी दलों, विशेषकर कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। कांग्रेस ने 181 सीटों की एक लिस्ट भी सौंप दी है, जहां से वह अपने प्रत्याशी उतराना चाहती है। हालांकि अखिलेश यादव का कहना है कि दोनों दल मिलकर तय करेंगे कि किस सीट से कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन वार्ता के लिए पार्टी की समिति का नेतृत्व करेंगे।
वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। सपा ने 347 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे और 111 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 399 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन केवल दो सीटें ही जीत पाई जिसमें रामपुर खास और फरेंदा शामिल हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में, जिसमें दोनों पार्टियों ने गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था, जिसमें समाजवादी पार्टी ने 62 सीटों में से 37 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 17 सीटों में से छह पर जीत हासिल की।
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ‘इंडिया’ के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया। पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक बयान जारी कर बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस समिति का गठन किया है। बयान के अनुसार, समिति में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन को शामिल किया गया है।
नेताओं की माने तो बात चीत का ये पहले दिन हैनर इसमें कुछ सीटों पर चर्चा होगी। बात चीत का दौर नवंबर 23 को भी रहेगा। दो दिनों की मुलाकात में जो निष्कर्ष निकलेगा उस पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश मिलकर बात करेंगे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गठबंधन की चुनावी रणनीति बताई जाएगी। ये दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक हो सकती है।
कांग्रेस कम से कम हर एक जिले में एक सीट पर चुनाव में उतरना चाहती है। इसमें राय बरेली, अमेठी, लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रमुख हैं।



