Friday , April 26 2024

रोजगार मेले में 1329 युवक-युवतियों को मिला नियुक्ति पत्र

rojदुमका। आईटीआई परिसर में श्रम विभाग और प्रशिक्षण विभाग, रांची के निर्देशानुसार रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में 18 निजी कंपनियों ने स्टॉल लगाया था।

मेले में विभिन्न पदों पर 1329 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र दिया गया। सभी अभ्यार्थियों की नियुक्ति कंपनी की ओर से साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के बाद हुई।

चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र परियोजना निदेशक, गोड्डा प्रीति कुमार एवं सहायक निर्देश राजेश एक्का द्वारा प्रदान किया गया। मेले के आयोजन में दिलीप कुमार मंडल और जयप्रकाश गुप्ता का योगदान सराहनीय रहा।

सोमवार को परिवर्तन यात्रा की सभा में केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि गाजियाबाद और गुडगांव दोनांे ही दिल्ली से सटे हुए हैं, गाजियाबाद में उद्योग नहीं है, जबकि गुडगांव औद्योगिक रूप से विकसित है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था खराब है, इसलिए यहां उद्योग नहीं लग पा रहे है। उत्तर प्रदेश में किसान बेहाल है जब किसानों के पास पैसा होगा तो व्यापार चलेगा। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है।

भाजपा की सरकार में 14 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान होगा। अधिकतम बिजली दी जायेगी। ताकि किसान और व्यापार समृद्ध हो। हरियाणा में 3 साल पहले से गन्ना समर्थन मूल्य 310 रूपया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब किया है। भाजपा की सरकार में 350 रूपये गन्ना समर्थन मूल्य होगा। भाजपा का लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन है।

परिवर्तन यात्रा में प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी, गाजियाबाद महापौर आशु शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष चैधरी भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय यात्रा संयोजक विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजयकान्त शर्मा ने नेतृत्व करते हुए जनता का अभिवादन किया। महिला मोर्चा द्वारा सभी का चन्दन लगाकर स्वागत किया गया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com