Uncategorized

अमित का प्रियंका पर हमला, बोले- उनसे जुड़े सवाल का जबाब देना मेरा लेवल नहीं

गोरखपुर। अमित शाह का प्रियंका गांधी पर हमला, बोले- उनसे जुड़े सवाल प्रवक्‍ता से करो, यह मेरा लेवल नहीं भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने प्रियंका गांधी वाड्रा का मजाक उड़ाते हुए उनसे पूछे गए सवाल को को टाल दिया।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने प्रियंका गांधी वाड्रा का मजाक उड़ाते हुए उनसे पूछे गए सवाल को को टाल दिया। शाह ने गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रियंका गांधी से जुड़े सवालों पर जवाब भाजपा के प्रवक्‍ता देंगे।

 उनसे पूछा गया था कि उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रचार करते हुए प्रियंका ने कहा था कि यूपी को विकास के लिए गोद लिए बेटे की जरुरत नहीं है। इस पर शाह ने हंसते हुए जवाब दिया, ”इस बारे में भाजपा प्रवक्‍ताओं से पूछें।

उनके बयान पर पार्टी का कोर्इ प्रवक्‍ता जवाब दे देगा। उनके बारे में बात करने का मेरा लेवल नहीं है।” गौरतलब है कि प्रियंका ने 17 जनवरी को रायबरेली में प्रचार के दौरान कहा था कि उत्‍तर प्रदेश को विकास के लिए गोद लिए बेटे की जरुरत नहीं है। उनका यह बयान पीएम मोदी के खुद को यूपी का गोद लिया बेटा बताने के बाद आया था।

गोरखपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाह ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। जैसे-जैसे पार्टी पूर्वांचल की ओर पहुंच रही है सभी दल उसकी सुनामी में बह जाएंगे। उन्‍होंने दावा किया कि भाजपा गोवा, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस और सपा के गठबंधन के बारे में उन्‍होंने कहा कि यह भ्रष्‍टाचारी कुनबों का गठबंधन है। दोनों सत्‍ता के लिए एक हुए हैं। गठबंधन के जरिए अखिलेश यादव ने हार स्‍वीकार कर ली है। भाजपा के प्रचार के बारे में शाह ने बताया कि अब तक की वोटिंग के अनुसार लोग परिवर्तन चाह रहे हैं।

दो-तिहार्इ बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। भाजपा हर सीट पर पहले नंबर पर है। हर जगह भाजपा को जोरदार बढ़त है। अखिलेश यादव सरकार पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि पूरे उत्‍तर प्रदेश में अपराध चरम पर हैं। किसान, व्‍यापारी, युवा और महिला सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अखिलेश ने विकास के नाम पर धोखा दिया है।

बिजली और कानून व्‍यवस्‍था पर वे कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने अन्‍य राज्‍यों की तुलना में उत्‍तर प्रदेश को एक लाख रुपये ज्‍यादा दिए लेकिन इस पैसे का इस्‍तेमाल कहां हुआ, यह नहीं बता रहे।

Related Articles

Back to top button