Friday , April 26 2024

झारखंड में टैलेंट और शूटिंग लोकेशन की कमी नहीं : रवि किशन

raviरांची। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा कि झारखंड के कलाकारों में टैलेंट की कमी नहीं है। जरूरत है, तो सिर्फ उसे निखारने की। फिल्म की शूटिंग के लिए झारखंड में कई अच्छी जगहें हैं। मैंने सभी स्टेट का भ्रमण किया और लगभग 400 फिल्में की, लेकिन झारखंड जैसा लोकेशन कहीं देखने को नहीं मिला।

किशन मंगलवार को होटल पार्क प्राइम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अपनी फिल्म रांची पुलिस की शूटिंग में रांची आये हुए थे।
उन्होंने बताया कि वह रांची पुलिस फिल्म में एसएसपी का अभिनय कर रहे हैं।

फिल्म में दिखाया गया है कि आदमी नक्सली क्यों बनता है, उसे मुख्य धारा में कैसे लाया जाये। फिल्म में नक्सली समस्या क्या-क्या है, इसे कैसे खत्म किया जाये, इसे दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में रघुवर दास सरकार ने नक्सल गतिविधियों पर काफी रोक लगा दी है। झारखंड में नक्सल समस्या के कारण लोग यहां नहीं आना चाहते, लेकिन यहां आने के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा। यहां नक्सली समस्या बिल्कुल नहीं है। यहां पर लोग निर्भीक होकर शूटिंग कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म में सिर्फ झारखंडी कलाकार हैं। यहां के कलाकार काफी अच्छे हैं। केवल कैमरा ही मुंबई से मंगाया गया है, जबकि सबकुछ यहीं का है। आने वाले समय में झारखंड में भोजपुरी, नागपुरी फिल्म फेस्टिवल हो। साथ ही आने फिल्म इंडस्ट्री को बढाया जाये।

इसके लिए वह कलाकारों को यहां आने के लिए प्रेरित करेंगे। यहां का पतरातू घाटी, हुंडरू फॉल, जोन्हा, धुर्वा सहित अन्य लोकेशन काफी अच्छे हैं। अभी 10 दिन शूटिंग हुई है, अगले माह 15 दिन की और शूटिंग होगी। इस फिल्म की लागत लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। इससे काला धन पर रोक लगेगी। यह एक अच्छी पहल है। इस समय थोड़ी संकट की घड़ी है, लेकिन आने वाले समय में इसका रिजल्ट अच्छा दिखेगा। गांव, देहात के लोग जब डिजीटल हो जायेंगे, तब यह समस्या नहीं रहेगी।

नोटबंदी से काला धन खत्म होगा। प्रोड्यूसर बानी ने कहा कि फिल्म में यहां की कलाकार अलीशा सिंह सहित अन्य कलाकार अभिनय कर रहे हैं। अभिनेत्री पायल मुखर्जी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन काफी अच्छा है। फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी है।

डायरेक्टर बबलू ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल मई महीने तक होगी। मई माह के अंत तक यह फिल्म रिलीज होगी। इसके पूर्व रवि किशन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी सीएम हाउस जाकर मुलाकात की।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com