Friday , April 26 2024

PM मोदी ने कहा- कांग्रेस डूबती नाव, पंजाब का बेड़ा कैसे पार लगाएगी

जालंधर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर के पीएपी ग्राऊंड में जनता को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती वीरों , सूरवीरों, गुरुओं, संतों, त्याग और बलिदान की धरती है, जहां गेहूं पैदा होता है, जिससे पूरा हिन्दोस्तान अपना पेट भरता है।

इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बादल की तारीफों के पुल बांधने के साथ-साथ कांग्रेस को डूबती हुई किश्ती बताया है।

यहां के युवकों को दुनिया में बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जब भी देश में कोई मुसीबत आई है, पंजाब के लोग हमेशा सीना तान कर खड़े रहे हैं और ऐसी पवित्र धरती को वह दिल से सलाम करते हैं

सीएम बादल ने न दल बदला, न दिल बदला

प्रधानमंत्री मोदी ने स्टेज पर बैठे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तारीफो के पुल बांधते कहा कि बादल साहिब निस्वार्थ होकर पंजाब की सेवा कर रहे हैं। बादल साहिब ने अपनी जिंदगी में ना कभी दल बदला और ना ही कभी दिल बदला।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बादल पूरे देश में से सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने खुद प्रकाश सिंह बादल की अगुंली पकड़कर चलना सीखा है।

उन्होंने कहा बादल साहिब ने ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ा, जब वे पंजाब के किसानों की बात न की हो और उनके दिल से दिमाग में कृषि बसी हुई है।

पंजाब की जनता एक बार फिर बादल साहिब को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। पंजाब के हक का पानी जैसे भी हो पाकिस्तान से लेकर आएंगे। एनडीए सरकार ने किसानों को मदद करने के लिए उनका कर्ज माफ कर दिया।

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई धर्म है, न रंग है और न ही कोई योजना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत इस समय बिना पानी के तड़प रही मछली जैसी है और कांग्रेस एक डूबती हुई किश्ती है, जो पंजाब को कभी भी पार नहीं लगा सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ़ सत्ता की भूख है और सत्ता के लालच में ही वह अपने असूलों के उलट गठबंधन कर लेती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक इतिहास है और कभी भी कांग्रेस के राज में पंजाब का विकास नहीं हो सकता।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com