Thursday , May 2 2024

सपा की 325 उम्मीदवारों की घोषणा, चाचा पड़े भतीजे पर भारी

%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को पार्टी के 325 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। श्री यादव ने पार्टी के 176 वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताते हुए दोबारा टिकट दिया है।

प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए 4200 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, उसमें शिवपाल का प्रभुत्व ज्यादा नजर आता है। शिवपाल के चहेतों की इस लिस्‍ट में भरमार है। मुलायम ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को सोच समझकर चुना गया है।

मुलायम ने पार्टी के गठबंधन पर लगाया विराम
कुछ माह से लगातार कांग्रेस के साथ गठबंधन की लग रही अटकलों को मुलायम सिंह ने खारिज कर दिया। उन्होंने ऐलान किया कि अगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश के करीबी मंत्रियों के टिकट पर चली कैंची
अखिलेश के कई करीबी मंत्रियों के  टिकट काट दिए गये हैं। जिसमें मंत्री तेज नरायन पाण्डेय (पवन) और राम गोविंद चोधरी समेत कई अन्य शामिल हैं। मुलायम सिंह ने इन मेत्रियों का टिकट काटकर पार्टी के अन्य नेताओं को टिकट दिया है।

सीएम को झटका
दागी नेताओं की लिस्ट में शामिल अतीक अहमद को कानपुर कैंट से टिकट मिला है। इससे पहले अखिलेश यादव ने पार्टी से दागी नेताओं को टिकट देने से अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

टिकट कटने के डर से विगत मंगलवार को अतीक अहमद ने मुलायम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके नाम पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री के विरोध के बावजूद अतीक को मिलना अखिलेश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

छोटी बहु अपर्णा को मिला टिकट
छोटी बहु अपर्णा यादव के लखनऊ कैंट से लडऩे की लग रही अटकलों को हरी झंडी मिली है। सपा सुप्रीमो ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। इस दौरान मुलायम ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को सोच समझकर चुना गया है।

इन मंत्रीयों का कटा टिकट-
-फैजाबाद के तेजनरायन पाण्डेय का टिकट काट दिया गया है।
-मंत्री राम गोविंद चौधरी का कटा टिकट
-मुरादाबाद शहर से विधायक युसुफ अंसारी का टिकट कटा।
-मुरादाबाद देहात से विधायक शमीमुल हक का टिकट कटा।

 

उम्दीवारों की जारी नई लिस्ट मे…

1. बेहट- उमर अली खान, 2. नकुड़- चौधरी इरशाद, 3. सहारनपुर नगर- संजय गर्ग, 4. सहारनपुर देहात- चौ. अब्दुल वाहिद, 5. देवबंद- मीना राणा, 6.रामपुर मनिहारन (आ.जा.)- विमला राकेश, 7. गंगोह- रुद्रसेन चौधरी, 12. चरथावल- मुकेश चौधरी, 13. पुरकाजी (आ.जा.)- दीप्ति पाल, 14. मुजफ्फरनगर- गौरव स्वरूप, 15. खतौली- चंदन चौहान, 16. मीरापुर- शहनवाज राणा, 9. थानाभवन- किरनपाल कश्यप, 10. शामली- मनीष कुमार चौहान, 24. नूरपुर- नईमुल हसन, 25. कांठ- अनीसुर्ररहमान, 34. स्वार- अब्दुल्ला आजम, 35. चमरौआ- नसीर अहमद, 36. बिलासपुर- बीना भरद्वाज, 44. सरधना- मैनपाल सिंह उर्फ पिन्टू राणा, 47. मेरठ कैंट- आरती अग्रवाल, 48. मेरठ- अयुब अंसारी, 49. मेरठ दक्षिण- हाजी आदिल चौधरी, 50. छपरौली- मनोज चौधरी, 51. बडौत- विजय कुमार चौधरी, 52. बागपत- डा. कुलदीप उज्ज्वल, 53. लोनी- राशिद मलिक, 57. मोदीनगर- रामआसरे शर्मा, 59. हापुड़ (आ.जा.)- तेजपाल सिंह, 61. नोएडा- अशोक सिंह चौहान, 62. दादरी- रवींद्र भाटी, 63. जेवर- बेवन नागर, 64. सिकन्दराबाद- अब्दुल रब, 65. बुलंदशहर- सुजात आलम, 67. अनूपशहर- हिमायत अली, 68. डिबाई- हरीश लोधी, 70. खुर्जा (आ.जा.)- रवींद्र बाल्मीकी, 71. खैर (आ.जा.)- प्रशान्त कुमार वाल्मीकी, 72. बरौली- सुभाष बाबू लोधी, 77. इग्लास (आ.जा.)- कन्हैया लाल दिवाकर, 78. हाथरस (आ.जा.)- राम नारायण काके, 80. सिकन्दराराऊ- यशपाल सिंह चौहान, 81. छाता- लोकमणि कांत जादौन, 82. मॉट- जगदीश नौहवार, 84.मथुरा- डा. अशोक अग्रवाल, 87. आगरा छावनी (आ.जा.)- चंद्रसेन टपलू, 88. आगरा दक्षिण- क्षमा जैन सक्सेना, 89. आगरा उत्तरी- कुन्दिनका शर्मा, 90. आगरा ग्रामीण (आ.जा.)- राकेश बघेल, 91. फतेहपुर सीकरी- रामनिवास शर्मा, 92. खेरागढ़- रानी पक्षालिका सिंह, 93. फतेहाबाद- डा.राजेंद्र सिंह, 95. टूण्डला (आ.जा.)- महाराज सिंह धनगर, 97. फिरोजाबाद- अजीम भाई, 101. अमॉपुर- राहुल पाण्डेय, 114. बिल्सी- विमल कृष्ण अग्रवाल, 117. दातागंज- कैप्टन अर्जुन यादव, 119. मीरगंज- सराफत यार खां, 123. बिथरी चैनपुर- वीरपाल सिंह यादव, 124. बरेली- राजेश अग्रवाल, 125. बरेली छावनी- हाजी इस्लाम बाबू, 126. आंवला- महिपाल सिंह यादव, 130. बीसलपुर- रत्नेश गंगवार, 132. जलालाबाद- शरदवीर सिंह, 133. तिलहर- अब्दुल कादिर खां, 135. शाहजहांपुर- तनवीर अहमद खां, 137. पलिया- अनीता यादव, 141. धौरहरा- यशपाल चौधरी, 144. मोहम्मदी- डा. आरके उस्मानी, 147. हरगांव (आ.जा.)- मनोज कुमार राजवंशी, 148. लहरपुर- अनिल कुमार वर्मा, 154. सवाइजपुर- पदमराज सिंह यादव पम्मू, 157. गोपामऊ (आ.जा.)- राजेश्वरी देवी, 158. साण्डी (आ.जा.)- ऊषा वर्मा, 164. मोहान (आ.जा.)- सेवक लाल रावत, 165. उन्नाव- मनीषा दीपक, 173. लखनऊ पूर्व- श्वेता सिंह, 175. लखनऊ कैंट- अर्पणा यादव, 180. रायबरेली- आरपी यादव, 184. जगदीशपुर (आ.जा.)- अजीत प्रसाद, 207. सिकन्दरा- सीमा सचान, 217. महाराजपुर- अरूणा तोमर, 212. गोविन्दनगर- सुनील शुक्ला, 215. किदवईनगर- ओम प्रकाश मिश्र, 216. कानपुर कैंट- अतीक अहमद, 219. माधौगढ़- लाखन सिंह कुशवाहा, 220. बबीना- श्याम सुंदर यादव, 223. झांसीनगर- दीप माला कुशवाहा, 226. ललितपुर- चंद्रभूषण संह बुंदेला, 227. महरोनी (आ.जा.)- रमेश कुमार खटीक, 229. राठ (आ.जा.)- अम्बेश कुमारी, 230. महोबा- सिद्ध गोपाल साहू, 232. तिंदवारी- शकुंतला निषाद, 234. नरैनी (आ.जा.)- भरत लाल दिवाकर, 235. बांदा- हसनूद्दीन सिद्दीकी, 237. मानिकपुर- निर्भय सिंह पटेल, 239. बिंदकी- अमरजीत सिंह जनसेवक, 240. फतेहपुर- चंद्रप्रकाश लोधी, 242. हुसैनगंज- मो. सफीर, 243. खागा (आ.जा.)- विनोद पासवान, 247. विश्वनाथगंज- संजय पाण्डेय, 252. मंझनपुर (आ.जा.)- शिवमोहन धोबी, 253. चायल- बालम द्विवेदी, 260. करछना- उज्ज्वल रमण सिंह, 262. इलाहाबाद उत्तरी- लल्लन राय, 265. कोरांव (आ.जा.)- रामदेव निडर कोल, 271. रुदौली- अब्बास अली जैदी, 283. नानपारा- जयंकर सिंह, 287. प्रयागपुर- मुकेश श्रीवास्तव, 288. कैसरगंज- रामतेज यादव, 297. कटराबाजार- वैजनाथ दूबे, 304. बांसी- लालजी यादव, 306. डुमरियागंज- कमाल युसुफ, 308. कप्तानगंज- राना किंकर सिंह, 309. रूधौली- बृज किशोर सिंह डिंपल, 310. बस्ती सदर- उमाशंकर पटवा, 313. खलीलाबाद ।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com