BREAKINGउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकारकांग्रेसदेश -विदेशभाजपाभारतमुख्य समाचारराजनीतिलखनऊविशेष

मुआवजे के बिना एयरपोर्ट द्वारा अधिकृत जमीन पर धरना जारी, कांग्रेस मैदान में

लखनऊ : ग्राम रहीमाबाद सरोजनी नगर की एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा अधिकृत की गई जमीन का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है, जिसके विरोध में किसान महीनों से धरने पर बैठे हैं। हाल ही में धरने पर बैठे किसान जगमोहन सोनी का शुक्रवार को निधन हो गया, जिसके बाद कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की।

अजय राय ने किसान परिवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि किसानों को जिस तरह का कानूनी सहयोग चाहिए, वह कांग्रेस पार्टी प्रदान करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि “पूरे देश को एक व्यक्ति अदानी के नाम गिरवी रख दिया गया है”, और कहा कि तमाम आरोपों के बावजूद मोदी सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

अजय राय ने कहा कि वह किसानों के साथ खड़े हैं और उनकी संघर्ष में कांग्रेस पार्टी पूरा सहयोग करेगी। इसके अलावा, उन्होंने भक्ति खेड़ा में धरने पर बैठे किसानों से भी मुलाकात की और उन्हें भी पार्टी का पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक इंदल रावत, प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button