Uncategorized

BJP को नही चाहिये अतीक, मुख्तार व आजम: पंकज

pankajलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में रामभक्तों का साथ चाहिये, न कि अतीक, मुख्तार व आजम खां जैसे नेताओं का। ऐसे नेता भाजपा को नही चाहिये। 

बाराबंकी में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है और भाजपा हर सीट पर कमल का फूल खिलाना चाहती है। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खां जैसे नेताओं को भाजपा अपने साथ नही चाहती, बल्कि रामभक्तों को चाहती है।

राम मंदिर के मुद्दे पर पंकज सिंह ने कहा कि भगवान राम आस्था के केन्द्र है, न कि चुनावी मुद्दा। भारतीय जनता पार्टी के लिये विधानसभा चुनाव में विकास प्रमुख मुद्दा होगा। वहीं पिछली सरकारों में हुआ भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था व प्रदेश सरकार के झूठे वायदें भाजपा के मुद्दे होंगे।

उन्होंने दो टूक कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के बाद प्रत्येक विधानसभा में जीतने के लिये पार्टी लड़ेगी। भाजपा अपनी तैयारी कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में लक्ष्य के आगे बढ़कर हम सीटें जीतेंगे।

Related Articles

Back to top button